92 की उम्र में डायरेक्टर अर्जुन हिंगोरानी का हुआ निधन
Monday, May 07, 2018-04:09 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक अर्जुन हिंगोरानी का निधन (5 मई) हो गया। अर्जुन हिंगोरानी की उम्र 92 साल थी। उनके निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। धर्मेंद्र ने दुख व्यक्त करते हुए हिंगोरानी के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'Arjun Hingorani, the man who put his hand around the shoulder of this loner in Mumbai, has left us forever ... I am extremely sad! May his soul rest in peace!!'। ऋषि कपूर ने भी हिंगोरानी को याद करते हुए ट्वीट किया, 'R I P. Whenever the shot was ready,this man used to say “Rishi sahab ko bulaye”and shout “Dharmen ko bulao”for Dharmendra sahab - coz he gave him a break in films. Dharam ji out of sheer respect obeyed him. We all three did “Kaitlon Ke Kaatil” a super hit film. Adios Arjun ji!'।
जानकारी के मुताबिक 5 मई को अर्जुन हिंगोरानी का निधन हुआ। उनके निधन की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। 60 से 90 के दशक तक हिंगोरानी ने बेहतरीन फिल्में बनाईं। धर्मेंद्र उनके अच्छे दोस्तों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से धर्मेंद्र को लॉन्च किया था। 1991 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कौन करे कुर्बानी', 'सहेली', 'कहानी किस्मत की', 'खेल खिलाड़ी का' जैसी फिल्में काफी फेमस रही। उन्होंने हिन्दी ही नहीं बल्कि सिंधी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया।