''घाघरा'' सॉन्ग बजते ही रणबीर के फैन ने पर्दे के सामने खड़े होकर किया जबरदस्त डांस, दर्शकों को भी झूमने पर कर दिया मजबूर
Wednesday, Jan 15, 2025-01:15 PM (IST)
मुंबई. नागपुर में 3 जनवरी को फिल्म ये जवानी है दीवानी फिर से रिलीज़ हुई और इस मौके पर एक फैन ने थिएटर में तहलका मचा दिया। जैसे ही थिएटर में फिल्म का गाना घाघरा बजा, रणबीर का एक जबरा फैन डांस के स्टेप्स को रिक्रिएट करने लगा और यह पल सबके लिए यादगार बन गया। मौके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रणबीर कपूर के फैन लक्ष्य ने बड़े पर्दे पर फिल्म का पूरा आनंद लिया और जब घाघरा गाना बजा, तो वह फिल्म के स्क्रीन पर कदम रखते हुए डांस करने लगे। उनका यह डांस देखकर दर्शकों खुशी से झूमने लगे। लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे थे और उनके दोस्त भी इस पल को खास बनाने में मदद कर रहे थे। लक्ष्य ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "हाँ, वह मैं ही हूँ। मुझे पता है कि मैंने सबसे खराब डांस किया है।"
बता दें, ये जवानी है दीवानी का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था और इसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई थी और अब इसे फिर से थिएटर में देखा जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
शादी के बाद फिर पर्दे पर साथ आएंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, Tu Hai Meri Kiran का फर्स्ट लुक जारी
