अयाज खान की बेटी दुआ की बर्थडे पार्टी में बिपाशा ने फैमिली संग जमाया रंग, शेयर की सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां

Friday, Dec 22, 2023-01:24 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मशहूर कपल अयाज खान और जन्नत खान ने पिछले साल दिसंबर में नन्हीं परी दुआ का स्वागत किया था, जो कि अब पूरे एक साल की हो गई है। बेटी के पहले बर्थडे का जश्न कपल ने खूब धूमधाम से मनाया, जिसमें एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पति और लाडली देवी संग शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने दुआ के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी संग दुआ की बर्थडे पार्टी में पहुंची बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और नन्हीं पर खूब प्यार लुटाया है।

PunjabKesari

पहली तस्वीर में बिपाशा अपने पति संग आयाज की बेटी दुआ को अपनी गोद में लिए नजर आ रही हैं और उसे देखकर खूब स्माइल कर रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा- हमारी प्रिंसेस को पहला जन्मदिन मुबारक। दूसरी फोटो में बिपाशा की लाडली आयाज की प्रिंसेस संग खेलती नजर आ रही हैं और यह बेहद ही क्यूट फोटो है। 
PunjabKesari
 


वहीं अयाज ने भी अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बेटी को बर्थडे विश करते हुए उसकी एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में नन्ही दुआ बेबी पिंक फ्रॉक में बिलकुल बेबी डॉल लग रही हैं। 

PunjabKesari


बता दें, बीते दिन बर्थडे पार्टी से पहले अयाज और उनकी पत्नी जन्नत को बेटी संग स्पॉट किया गया था, जहां दुआ अपनी क्यूटनेस से सबका खूब दिल जीतती नजर आई थी।

PunjabKesari


बता दें कि अयाज खान और जन्नत ने 21 दिसंबर 2022 को बेटी दुआ का स्वागत किया था। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, "दुआ पूरी हुई! 21:12:22 पर, अल्लाह ने हमें हमारी बच्ची 'दुआ हुसैन खान' के आगमन का आशीर्वाद दिया।"


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News