B''Day Special: 85 के हुए अपने गीतों से ''गुलज़ार'' करने वाले संपूर्ण सिंह कालरा, देखिए अनदेखी तस्वीरें

Sunday, Aug 18, 2019-03:04 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम। सम्पूर्ण सिंह कालरा, जिन्हें गुलज़ार के नाम से जाना जाता है, आज 85 साल के हो गए हैं। गुलजार का शुरुआती जीवन मुश्किलों से भरा रहा। उनका जन्म 18 अगस्त 1934 को पंजाब के दीना में हुआ। इस समय भारत का विभाजन नहीं हुआ था। लेकिन विभाजन के बाद वो भारत आ गए और गुलजार ने मुंबई का दामन थाम लिया। यहां उन्होंने कई तरह के काम किए। लेकिन इसके बाद उन्हें एक सही मंजिल मिली। कवि, गीतकार, फिल्म निर्माता समेत और भी कई कामों में अपना योगदान देने वाले गुलज़ार को कई फेमस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वह पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित हैं और उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों और 21 फिल्मफेयर पुरस्कारों के अलावा, गुलज़ार ने अपने गीत 'जय हो' के लिए फेमस ग्रेमी और ऑस्कर पुरस्कार भी जीता।

अपने शानदार करियर में, जिसमें डायलॉग्स, स्क्रीनप्ले, गाने और निर्देशन वाली फ़िल्में शामिल हैं। गुलज़ार ने अक्सर कम से कम प्रतिनिधित्व करने वालों को आवाज़ दी है। भारतीय ग्रामीण समाज और गरीब, दलितों के अलावा, गुलज़ार ने फीमेल कैरेक्टर पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

गुलजार गीतकार से पहले एक शायर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि शायरी उनका पहला प्यार है। उन्होंने जब अपने करियर का पहला फ़िल्मी गीत 'मोरा गोरा अंग लई ले' लिखा तब वो फ़िल्मों के लिए गाने लिखने को लेकर ज़्यादा उत्सुक नहीं थे। हालांकि इसके बावजूद उन्हें गाने लिखने का मौका मिलता रहा और वो गाने लिखते चले गए। गुलज़ार ने हिंदी सिनेमा में जितना योगदान दिया है, उसे बयां करना आसान नहीं है।


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News