बद्दो-बद्दी सिंगर के सिर पर अंडा फोड़कर भागा शख्स, फूट-फूटकर रो पड़े चाहत फतेह अली खान

Saturday, Sep 13, 2025-10:55 AM (IST)


मुंबई: पाकिस्तानी सेंसेशन चाहत फतेह अली खान की भारत में भी काफी फैन फाॅलोइंग हैं। चाहत फतेह अली खान अपने अजीबो-गरीब गानों के लिए जाने जाते हैं हालांकि ये साॅन्ग  ट्रेंड करने लगते हैं। भले मीम कॉन्टेंट के तौर पर ही लेकिन चाहत को पसंद किया जाता है। 

PunjabKesari

 

बीते दिनों चाहत फतेह अली खान पर एक हमला हुआ। दरअसल, जब वो फैंस के साथ फोटो क्लिक कर रहे थे इस दौरान एक युवक ने आकर उनके सिर पर अंडा फोड़ दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Whatsinthenews (@_whatsinthenews)

 अब चाहत का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। वो वीडियो पर फूट-फूटकर रो रहे हैं, और उनके पास एक शख्स खड़ा है जो उनको चुप करवाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन बदो-बदी सिंगर रोए ही जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें पानी पिलाया जाता है, जिसके बाद वो थोड़ा शांत होते हैं। इसके बाद वो वापस हंसकर आंसू पोछते हैं और सभी को सपोर्ट के लिए थैंक्यू बोलते हैं। चाहत के साथ इस तरह का बर्ताव होने से फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dialogue Pakistan (@dialoguepakistan)

बता दें कि चाहत फतेह अली खान बदो बदी गाने के बाद सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे हालांकि उनका अलग अंदाज कई लोगों को पसंद आता है तो कई उनकी खूब आलोचना भी करते हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News