दूसरी बार मां बनीं गौहर खान, शादी के 17 साल बाद सिंगर राहुल देशपांडे का हुआ तलाक..पढ़ें मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
Wednesday, Sep 03, 2025-04:53 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस गौहर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। जी हां, 1 सितंबर को गौहर ने पति जैद दरबार संग दूसरे बच्चे का स्वागत किया। गौहर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी गौहर ने इंस्टा पर एक कार्ड शेयर कर दी। मशहूर शास्त्रीय सिंगर और एक्टर राहुल देशपांडे ने अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। राहुल ने शादी के 17 साल बाद पत्नी नेहा से तलाक ले लिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
दूसरी बार मां बनीं गौहर खान, बेटे की किलकारियों से फिर गूंजा आंगन
एक्ट्रेस गौहर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। जी हां, 1 सितंबर को गौहर ने पति जैद दरबार संग दूसरे बच्चे का स्वागत किया। गौहर ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी गौहर ने इंस्टा पर एक कार्ड शेयर कर दी। इसमें लिखा है 'जेहान अपने बड़े भाई का स्वागत करने के लिए तैयार है, जिसका जन्म 1 सितंबर, 2025 को हुआ है।'
एली अवराम की दादी का निधन, एक्ट्रेस बोलीं-अब वह दादाजी के साथ...
बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एली की दादी का निधन हो गया जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जरिए दी। 31 अगस्त को एली की दादी ने अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस ने दादी को खोने पर अपना दुख बयां किया और साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लंबे समय से चर्चा में हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले शो के सेट से कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अब इस शो को लेकर खबर सामने आई है। खबर है कि कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से ब्रेक लेने वाले हैं। वह अगले कुछ दिनों तक कपिल शर्मा के शो में दिखाई नहीं देंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि शायद लड़ाई की वजह से कीकू ने ये कदम उठाया तो आप गलत हैं।
दीपिका कक्कड़ का हाल हुआ बेहाल: मेरी हालत बहुत खराब...ट्यूमर के इलाज के बाद अब वायरल इंफेक्शन
दीपिका कक्कड़ को पिछले काफी लंबे समय से बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दीपिका कक्कड़ की जून में सर्जरी हुई थी, जिसमें उनके लिवर कैंसर वाला ट्यूमर निकाला गया था। इसके बाद उनके उन्हें डेढ साल के लिए ट्रीटमेंट की सलाह दी गई है। इस सर्जरी के बाद से ही दीपिका साइड इफेक्ट्स से जूझ रही हैं। और अब उन्हें वायरल इंफेक्शन भी हो गया है। दीपिका कक्कड़ ने अपने नए व्लॉग में इसकी जानकारी दी।
बिना इजाजत फोटो इस्तेमाल करने पर ब्रांड वेबसाइट्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
'कांटा गर्ल' शेफाली जरीवाला को दुनिया से गए पूरे दो महीने हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके चाहने वाले सच्चाई को मान नहीं पा रहे कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। शेफाली के पति आए दिन पत्नी संग बिताए लम्हों को याद करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह शेफाली का एक अधूरा सपना पूरा करने वाले हैं। इसकी शुरुआत पराग ने कर भी दी है। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस के एनजीओ की घोषणा वाला एक वीडियो साझा किया जो ज़रूरतमंद बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करेगा और महिलाओं को सशक्त बनाएगा। अब पारस ने एनजीओ का नाम अनाउंस कर दिया। उन्होंने इसका नाम ‘शेफाली जरीवाला राइज़ फ़ाउंडेशन’ रखा है।
'कांटा गर्ल' शेफाली जरीवाला को दुनिया से गए पूरे दो महीने हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके चाहने वाले सच्चाई को मान नहीं पा रहे कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं। शेफाली के पति आए दिन पत्नी संग बिताए लम्हों को याद करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह शेफाली का एक अधूरा सपना पूरा करने वाले हैं। इसकी शुरुआत पराग ने कर भी दी है। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस के एनजीओ की घोषणा वाला एक वीडियो साझा किया जो ज़रूरतमंद बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करेगा और महिलाओं को सशक्त बनाएगा। अब पारस ने एनजीओ का नाम अनाउंस कर दिया। उन्होंने इसका नाम ‘शेफाली जरीवाला राइज़ फ़ाउंडेशन’ रखा है।
'शरारत' की पैम यानि एक्ट्रेस सिंपल कौल इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि पति राहुल लूंबा से तलाक ले रही हैं। सिंपल ने हाल ही पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी और बताया कि अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया है।
पंजाब में आई बाढ़ से हाहाकार मचा है। पंजाब में दशकों बाद ऐसी भयंकर बाढ़ आई है। हर तरफ तबाही का मंजर है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ से पंजाब में मची इस हाहाकार ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए देश के कई कलाकारों ने अपनी चिंता जाहिर की है। इस लिस्ट में बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत का नाम भी शामिल है। राखी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पंजाब को लेकर चिंता जता रही हैं। इसके साथ वह पंजाब के CM भगवंत मान से भी कई तरह के सवाल कर रही हैं।
शादी के 17 साल बाद इस मशहूर सिंगर का हुआ तलाक, को-पैरेंट के तौर पर करेंगे बेटी की परवरिश
फिल्म, म्यूजिक और टीवी इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और टूटना आम सी बात हो गई है। अब तक ऐसे कई सेलिब्रेटीज हैं, जो अपने सालों के प्यार और शादी को तोड़कर चर्चा में आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब देश के मशहूर शास्त्रीय सिंगर और एक्टर राहुल देशपांडे का नाम भी जुड़ गया है। पंडित वसंतराव देशपांडे के पोते राहुल ने अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।
बंद हुआ शिल्पा शेट्टी का फेमस रेस्टोरेंट ‘बास्टियन बांद्रा’, एक्ट्रेस ने खुद दी जानकारी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो एक नई वजह को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस का मशहूर रेस्टोरेंट ‘बास्टियन बांद्रा’ बंद हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है।