लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड से 31 की Fenil Umrigar ने रचाई गुपचुप शादी,सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं ''बड़े अच्छे लगते हैं'' की ''पीहू''

Wednesday, Oct 23, 2024-10:46 AM (IST)

मुंबई: 'बड़े अच्छे लगते हैं 'की पीहू कपूर शेरगिल उर्फ एक्ट्रेस फेनिल उमरीगर ने अब जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। 31 की फेनिल ने 21 अक्टूबर को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड गुरप्रताप धालीवाल से इंटीमेट वेडिंग की है।  उनकी शादी का पहला वीडियो सामने आया है।  

PunjabKesari

अपने खास दिन के लिए फेनिल ने लाल जोड़ा चुना। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पहना। नारंगी रंग का दुपट्टा उनके कंधे पर पिन किया हुआ था, जबकि उनके सिर पर एक और लाल दुपट्टा था। चोकर, मांग टीका और माथा पट्टी, मैचिंग इयररिंग्स, लाल चूड़ा और अंगूठियों सहित भारी गहने उनके दुल्हन वावे लुक में चार चांद लगा रहे थे।

PunjabKesari

 

दूसरी ओर,गुरप्रताप धालीवाल ने आइवरी टोन वाली शेरवानी पहनी थी जिस पर हर जगह सीक्विन वर्क किया गया था। उन्होंने इसे मैचिंग दोशाला और कलगी से सजी लाल पगड़ी के साथ पहना।

 फेनिल उमरीगर  ने इंस्टाग्राम पर अपनी वरमाला का वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे को उनके दोस्तों ने काफी ऊंचा उठाया हुआ है और फेनिल नीचे वरमाला पकड़े खड़ी हैं।

PunjabKesari

उसके बाद उन्हें भी कुछ लोग उठाते हैं, फिर वो गुरप्रताप को वरमाला पहनाती हैं।जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन के माथे को चूमा, आतिशबाजी शुरू हो गई।

PunjabKesari

 

दोनों को एक-दूसरे के साथ खिलखिलाते और बातें करते हुए देखा जा सकता था क्योंकि वे एक नए सफर पर निकलने के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने प्यार से गले भी लगाया और यह देखने लायक प्यार भरा नजारा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fenil Umrigar (@fenil_umrigar)

फेनिल उमरीगर एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं और उन्होंंने  ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘काला टीका’, ‘लाल इश्क’ और ‘दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव:’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। फेनिल उमरीगर के दूल्हे राजा गुरप्रताप धालीवाल की बात करें तो वो एक बिजनेसमैन और एथलीट हैं। 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News