बोल्डनेस का नया कारनामा: रैंप पर बिना कपड़ों के ही उतरी Bella Hadid, भरी महफिल में डिजाइनर ने स्प्रे से बनाई हसीना की ड्रेस

Sunday, Oct 02, 2022-02:18 PM (IST)

लंदन: हाॅलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस बेला हदीदी अक्सर अपने बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों पर वार करती रहती हैं। हाल ही में बेला की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो पेरिस फैशन वीक के दौरान की हैं।

PunjabKesari

Coperni के शो में शोस्टॉपर बेला हदीद ने बोल्डनेस का ऐसा कारनामा दिखाया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, बेला हदीद बिना कपड़ो के रैंप पर उतरी। उन्होंने रैंप वॉक पर केवल एक न्यूड अंडरवियर में आईं। भरी महफिल में उनकी पूरी बॉडी पर डिजाइनर ने स्प्रे पेंट किया और सिल्वर ड्रेस तैयार की। 

PunjabKesari

ब्रेस्ट को कवर करके बेला हदीद न्यूड अंडरवियर में रैंप पर आईं। साथ ही उन्होंने सिल्वर हील्स पहनी हुई थीं। इस स्प्रे पेंटिड ड्रेस को बनाने में तीन लोग लगे थे।

PunjabKesari

इस ड्रेस को फैब्रिकन से बनाया गया जिसमें स्प्रे से निकलता मटीरियल मिनटों में सॉलिड हो जाता है और पहनने लायक फैब्रिक बन जाता है। इस आइकोनिक फैशन मुमेंट को 1999 में एलेक्जैंडर मैक्वीन के स्प्रिंग शो में भी देखा गया था।  

PunjabKesari

बेला हदीद की ड्रेस की बात करें तो बेला को आर्टिस्ट ने ऑफ शोल्डर वाइट ड्रेस पहनाई जो कुछ ही मिनटों में असली फैब्रिक बन गई। इस ड्रेस पर हाई स्लिट भी है और बॉडी हगिंग है।

PunjabKesari

बेला ने पहले ही बालों को स्लीक लुक में स्टाइल किया था और जब इस ड्रेस में वॉक करने लगीं तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगीं।यह कहना गलत नहीं होगा कि फैशन इंडस्ट्री में इस दिन को और बेला हदीद को हमेशा इतिहास में याद किया जाएगा।

PunjabKesari

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News