एक नहीं, दो बच्चों की मां है Bharti Singh! पहली बार दुनिया को दिखाया 'गोला' की बहन ‘गोली’ का चेहरा

Saturday, Apr 15, 2023-01:54 PM (IST)

मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने इंडस्ट्री में खूब नाम बनाया है। हमेशा अपनी बातों से दूसरों को हंसाने वाली भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन भारती अपने बेटे गोला और पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भारती ने एक बेटी होने की इच्छा को जाहिर किया था, जो अब पूरी हो चुकी है। भारती ने वीडियो शेयर कर अपनी बेटी ‘गोली' से सबको मिलवाया है।

भारती ने बेटी का चेहरा दिखाने से पहले फैंस से कहा कि यह उनकी लाइफ का बहुत बड़ा सच है जो उन्होंने आज तक छिपाकर रखा था। ये सच भारती ने अपने पति हर्ष की गैर मौजूदगी में बताया। भारती इस वीडियो में कहती हैं, “हर्ष ने भी नहीं बताया और मैंने भी कभी नहीं बताया कि हमारे दो बच्चे हैं। पहली लड़की है, जिसे लंदन भेज दी थी, अब उसे वापिस बुला लिया है। आइए हम आपको अपनी बेटी से मिलवाते हैं।”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

इसके बाद भारती इस वीडियो में गोला की बहन ‘गोली’ की पहली झलक फैंस को दिखाती हैं। वह कहती हैं, ‘तो दोस्तों ये है हमारी बड़ी बेटी 'गोली', जो लंदन चली गई थी।' इसके बाद वह गोली को फैंस सेइंट्रोड्यूस करवाती नज़र आतीं हैं।

आपको बता दें की यह वीडियो केवल हंसी मजाक के लिए बनाया गया था। असल में भारती सिंह की कोई बेटी नहीं है। भारती ने एक मोबाइल एपलीकेशन के जरिए अपने बेटे गोला के चेहरे पर फिलटर लगाकर उसे लड़की के रूप में पेश किया है। हालांकी गोला कानों में बड़े इयररिंग और लिपस्टिक लगाए काफी क्यूट लग रहा है।

 


Sub Editor

Diksha Raghuwanshi

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News