भारती सिंह ने हाथों पर रचाई पिया हर्ष के नाम की मेहंदी, पैपराजी को ''करवाचौथ'' की बधाई देते हुए शरमा गईं कॉमेडियन

Thursday, Oct 13, 2022-10:43 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 13 सितंबर को देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। औरतें इस दिन दुल्हन की तरह सज-संवरकर, भूखी-प्यासी रह कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हर साल इस त्योहार की काफी धूम देखने को मिलती है। इसी बीच कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह पति हर्ष लिंबाचिया के नाम की हाथों में मेहंदी लगाए नजर आ रही है। 

PunjabKesari

 

भारती सिंह का यह वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें वह अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती ने अपने हाथों में भर-भरकर मेहंदी रचाई है और वह येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए भारती सबको हैप्पी करवाचौथ विश करती नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, भारती और हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों ने शादी से पहले करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था 3 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के पांच साल बाद 3 अप्रैल, 2022 को कपल ने बेटे लक्ष्य लिंबाचिया का स्वागत किया, जिसके आगमन से दोनों की खुशियों में चार-चांद लग गए।

 


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News