Bigg Boss 19:IN or Out...शहनाज गिल के भाई Shehbaz Badesha की होगी एंट्री! सलमान खान ने जनता पर छोड़ा फैसला

Thursday, Aug 14, 2025-02:32 PM (IST)

मुंबई: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। ये शो 24 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस बार का गेम काफी हटकर होने वाला है। घर का धीम ही नहीं मेकर्स ने बल्कि गेम भी बदलने वाला है।मेकर्स ने इस सीज़न की थीम ‘डेमोक्रेसी’ के तहत दर्शकों को यह अधिकार दिया है कि वे तय करें कि कौन सा कंटेस्टेंट घर में एंट्री करेगा। गुरुवार को सीज़न का नया प्रोमो शेयर किया, जिसमें सलमान खान ने 'फैन्स का फैसला' नाम की एक नई पहल का ऐलान किया।

PunjabKesari

इसमें बताया गया है कि घर के अंदर जो भी सेलेब्स जाना चाहते हैं उनकी एंट्री करानी है या नहीं इसका फैसला ऑडियंस के हाथ में होगा। इसी के साथ मेकर्स ने पहले दो सेलेब्स के चेहरे और नाम भी रिवील कर दिए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

 

बिग  बॉस 19 के मेकर्स ने कलर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सलमान खान कहते हैं-'इस बार बिग बॉस के घर का गेम बदलने वाला है। इस बार बिग बॉस के घर में जाने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट को आप चुनेंगे। जियो हॉटस्टार पर आइए, वोट कीजिए और डिसाइड कीजिए कि कौन बनेगा गेम चेंजर।'

PunjabKesari

प्रोमो के साथ मेकर्स ने दो सेलेब्स के नाम भी ऑफिशियल रिवील कर दिए गए हैं। पहला नाम यूट्यूबर मृदुल तिवारी का है, जिनके 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि दूसरा नाम शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल का है। दोनों के लिए वोटिंग लाइन भी शुरू कर दी गई है। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News