'बॉबी डार्लिंग' ने फाइल की तलाक की अर्जी, पति पर लगा चुकी है गंभीर आरोप
Tuesday, Mar 05, 2019-10:37 AM (IST)
मुंबई: जेंडर बदलवाकर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली 'बॉबी डार्लिंग' इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फरवरी 2017 में 'बॉबी डार्लिंग' ने बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपने पति पर अप्राकृतिक सेक्स, घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने अपने पति के खिलाफ मुंबई की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी है। एक वेब पोर्टल के अनुसार 'बॉबी डार्लिंग' ने पति के खिलाफ क्रूरतापूर्ण व्यवहार दिखाने पर तलाक की अर्जी दायर की है।

खबरों की मानें तो रमणीक का पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड था, जिसके बारे में बॉबी को शादी से पहले बिल्कुल नहीं पता था। बॉबी ने बताया था, 'शादी से पहले रमणीक ने खुद को भोपाल के रंग महल सिनेमा का मालिक बताया था। शादी के बाद मुझे पता चला कि वो दो नंबर का काम करता है। शादी के बाद उसने मेरे रुपए से खूब अय्याशी की, मेरा घर और कार भी मेरे नाम करने के लिए मुझ पर दबाव बनाता रहा।

रमणीक उसे अक्सर ब्लैकमेल करता रहता था कि अगर उसकी मर्जी से काम नहीं करेंगी तो वो किसी और लड़की के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चलाएगा। जिसकी वजह से अप्रैल 2016 में मुझे हार्मोनल मेडिसीन खाने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहीं एक बार तो रमणीक ने उन्हें बहुत बुरी तरफ पीटा था, जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उन्हें लकवे का अटैक पड़ा था। वो ढंग से बोल नहीं पा रही थीं। उनके उल्टे हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया था।

