Bollywood Top 10 News:सिंगर रुखसाना बानो का निधन...गुरदास मान ने सिख समुदाय से मांगी माफी

Friday, Sep 20, 2024-05:34 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत में सितंबर महीने का 20वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। आज ओडिशा म्यूजिक इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। सिंगर रुखसाना बानो की मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ उर्वशी रौतेला ने  ऋषभ पंत को डेट करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। इसके अलावा गुरदास मान ने सिख समुदाय से माफी मांगी। पढ़ें बाॅलीवुड से जुड़ी खबरें .. 

ओडिशा की सिंगर रुखसाना बानो की 27 की उम्र में मौत, घरवालों का आरोप- उसे जहर देकर मारा गया

बॉलीवुड तड़का टीम. ओडिशा म्यूजिक इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। सिंगर रुखसाना बानो की मौत हो गई है। तकरीबन 15 दिन पहले शूटिंग के सेट पर जूस पीने के बाद वह बीमार पड़ गईं और अंत में उनका निधन हो गया। वो अभी महज 27 साल की थीं। परिजनों का आरोप है कि पश्चिमी ओडिशा के एक कॉम्पिटीटर सिंगर ने उन्हें जहर दिया है, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

सिंगर गुरदास मान ने कान पकड़कर सिख समुदाय से मांगी माफी

 

 पंजाबी संगठनों से हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगी। गुरदास मान ने यह इंटरव्यू एक अमेरिकी पंजाबी चैनल को दिया।  गुरदास मान ने कहा कि उनकी मंशा किसी का दिल दुखाने या किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। अगर किसी का उनकी वजह से दिल दुखा हो, तो वह माफी मांगते हैं।

 

Dhruvi Patel के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज, बोलीं-यह केवल ताज नहीं बल्कि मेरी विरासत
बॉलीवुड तड़का टीम. ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाली भारतीय प्रतियोगिता है। इस ब्यूटी पेजेंट का फाइनल न्यूजर्सी के शहर एडिसन में ऑर्गेनाइज किया गया था। इस साल यह प्रतियोगिता अपनी 31वीं वर्षगांठ मना रही है और अमेरिका की कंप्यूटर इनफार्मेशन सिस्टम की स्टूडेंट ध्रुवी पटेल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि को हासिल कर ध्रुवी बेहद खुश और उत्साहित हैं।

 

ऋषभ पंत को डेट कर रही हैं उर्वशी रौतेला! 

 

उर्वशी रौतेला सबसे खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी सुंदरता, एक्टिंग और फैशन की समझ के लिए जानी जाती हैं। उनकी पर्सनल लाइफ ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उनका नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जुड़ा और डेटिंग की खबर आई। एक नए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है। दरअसल, पिछले इंटरव्यू में Urvashi Rautela अक्सर 'आरपी' के बारे में बात करती रहती थीं। ऐसे में नेटिजन्स ने जल्द ही मान लिया कि आरपी क्रिकेटर ऋषभ पंत से ही थे जिसने इंटरनेट पर मीम फेस्टिवल शुरू कर दिया।उन्हें लेकर कई बार अफवाहें उड़ी हैं कि वो भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को डेट कर रही हैं। वहीं अब उर्वशी ने इन सब अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि ये मीम्स फर्जी जानकारी पर आधारित हैं और इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है।

 

 Ajay Devgn-Kajol का बेटा हुआ घायल, मां संग Yug को अस्पताल के बाहर देख फैंस को हुई चिंता
 अजय देवगन और काजोल के बेटे युग को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। स्टार किड चोटिल हो गए हैं। घायल होने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। युग और काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस युग की चिंता करते और उसका हाल पुछते नजर आ रहे हैं।

 

Khatron Ke Khiladi 14: करणवीर वोहर ने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 14' की ट्राॅफी!

रोहित शेट्टी का रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 इसी साल 27 जुलाई को शुरू हुआ था। शो 12 खिलाड़ियों के साथ शुरू हुआ था और अब ये फिनाले की ओर बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो का ग्रैंड फिनाले शूट हो गया है और ये 29 सितंबर को टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इस बीच विनर के नाम का खुलासा हो गया है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाला इंस्टाग्राम पेज biggboss__khabriii ने एक पोस्ट शेयर कर विनर के नाम का खुलासा कर दिया पोस्ट में बताया गया कि केकेके 14 का विनर करणवीर मेहरा बने हैं हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है।

 

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय की बहन प्रियंका ने मॉडलिंग छोड़ अपनाया ब्रह्मचर्य का रास्ता, आज हरि मां के नाम से है फेमस
ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना मुश्किल जरूर हो सकता है, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जो चकाचौंध की दुनिया में ज्यादा देर टिक नहीं पाते। अब तक कई जाने माने सेलेब्स फिल्म इंडस्ट्री से तौबा कर धर्म का रास्ता अपना चुके हैं। वहीं, अब आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय की बहन पिया ग्रेस रॉय उर्फ प्रियंका लग्जरी लाइफ छोड़ साध्वी बनने को आतुर हो गई हैं। हाल ही में उन्हें साध्वी के लुक में देख उनके फैंस काफी हैरान रह गए और यही सोच रहे हैं कि क्या उन्होंने ब्रह्मचर्य अपना लिया है। 

 

मांग में सिंदूर...पिंक सूट में गुलाब सी खिली दिखीं अदिति राव

 

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को शादी की। वहीं अब शादी के बाद अदिति सिद्धार्थ संग मुंबई लौट आईं हैं। 19 सितंबर को न्यूलीवेड कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ थामें दिखे। लुक की बात करें तो अदिति पिंक सूट में गुलाब सी खिली दिखीं। उन्होंने अपने लुक को झुमकों, गुलाबी रंग के मेकअप, बिंदी के साथ पूरा किया।
 

शराब की चाहत में ईसाई बनी गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा

 

बाॅलीवुड एक्टर गोविंदा ने 1987 से सुनीता आहूजा से शादी की है। यह जोड़ी एक-दूसरे को 40 साल से अधिक समय से जानती है शोबिज़ से दूर रहने वाली सुनीता अपनी पर्सनैलिटी और अनफ़िल्टर्ड नेचर के लिए जानी जाती हैं। वह कभी भी अपनी बात कहने से नहीं कतराती हैंष पिछले कुछ सालों से उन्हें गोविंदा के साथ इवेंट्स और इंटरव्यूज में देखा जाता रहा है। एक धनी परिवार से आने वाली सुनीता आधी पंजाबी और आधी नेपाली हैं हालांकि वह ईसाई धर्म का पालन करती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपने धर्म परिवर्तन की वजह का खुलासा किया।

 

पापा अमिताभ के घर 'जलसा' के बगल में अभिषेक ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी! 

 

अभिषेक बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दमदार एक्टर्स में से हैं। अभिषेक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं।उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की। कपल की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन हैं। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रिफ्यूजी' से की और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। अभिषेक बच्चन का निजी जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है। हाल ही में अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। जूनियर बच्चन ने अपने पिता के बंगले 'जलसा' के पास एक और भव्य संपत्ति खरीदी है।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News