Bollywood Top 10: संगीतकार एसपी वेंकटेश का निधन, ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR

Tuesday, Feb 03, 2026-05:06 PM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज संगीतकार एसपी वेंकटेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 70 वर्ष की उम्र में चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। वहीं, जहां रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट चरम पर है। 3 फरवरी 2026 को फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ है। इसी बीच मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गईं। ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें..

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने की बैन की मांग

साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के सिनेमाघरों में आने से कुछ दिन पहले अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। कुख्यात गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने सोमवार को मुंबई की एक सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

'चेहरा पूरा टूट गया था, 45 टांके लगे, सर्जरी के लिए लेना पड़ा था लोन..अमाल मलिक का शॉकिंग खुलासा, बयां किया संघर्ष

सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नज़र आए थे, जहां वो अक्सर चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आते थे। पर्सनल लाइफ के अलावा अमाल ने शो में कई बार अपनी शारीरिक बीमारियों के बारे में भी बात की थी। वहीं, अब हाल ही में एक इंटरव्यू में फिर अमाल मलिक ने शॉकिंग खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनका पूरा चेहरा टूट गया था और सर्जरी के लिए उन्हें लोन लेना पड़ा था। तो आइए जानते हैं सिंगर ने आगे क्या कहा..

'धुरंधर 2' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक आउट, रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा
रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ की दहाड़ के बाद अब दर्शकों को बस इसके दूसरे पार्ट यानि ‘धुरंधर 2’ का इंतजार है। इसी बीच अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए  ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते टीज़र की पूरी डिटेल्स साझा की है।

 
 
ट्विन्स के पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना को अल्लू अर्जुन ने दी बधाई, कहा-दोगुना प्यार, दोगुनी खुशी..

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। कपल को एक बेटे और एक बेटी यानि जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। इस खुशी के मौके पर परिवार, दोस्तों और फैंस की ओर से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया के जरिए राम चरण और उपासना को दिल से बधाई दी है। 

 
‘ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी..‘धुरंधर 2’ का दमदार टीजर जारी, पहले से भी खतरनाक अवतार में दिखे रणवीर

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने आज दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। बीते दिन रणवीर सिंह ने टीजर को लेकर हिंट दिया था और सुबह उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर उत्सुकता और बढ़ा दी थी। अब टीजर देख फैंस फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

 
इधर 'धुरंधर 2' का टीजर आउट, उधर मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें, लोकेशन मैनेजर के खिलाफ हुई FIR​
रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट चरम पर है। 3 फरवरी 2026, मंगलवार को जैसे ही फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर फिल्म चर्चा का बड़ा विषय बन गई। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।


पहली बार सफेद बालों और मूछों में नजर आए अनिल कपूर, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी तस्वीर
जहां लोग अपनी बढ़ती उम्र में आने वाले सफेद बालों लेकर शर्मिंदा महसूस करते हैं, उन्हें हेयर कलर्स से छिपाते हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने ग्रे हेयर्स को लेकर खुलकर सामने आए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह अपने सफेद बालों को पूरे स्टाइल और कॉन्फिडेंस से फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। फैंस से लेकर सेलेब्स तक अब इस पर खूब रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।


जाने माने संगीतकार एसपी वेंकटेश का निधन, 70 की आयु में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज  संगीतकार एसपी वेंकटेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 70 वर्ष की उम्र में चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। वेंकटेश का  अंतिम संस्कार बुधवार को चेन्नई के अलापक्कम में किया जाएगा।

 
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के खिलाफ कोर्ट का सख्त रुख, 4 फरवरी तक सरेंडर करने का दिया आदेश

चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका लगा है। एक्टर के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक शाम 4 बजे खुद को संबंधित जेल सुपरिटेंडेंट के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट का कहना है कि राजपाल यादव ने बार-बार कोर्ट को दिए गए वादों को तोड़ा है और भुगतान नहीं किया।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News