मां श्रीदेवी के बर्थडे पर जाह्नवी-खुशी ने चेन्नई वाले घर पर रखी पूजा, सफेद फूलों से सजी दिखीं दिवंगत की तस्वीर

Saturday, Aug 14, 2021-11:28 AM (IST)

 मुंबई: 13 अगस्त को  बाॅलीवुड की लीजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी की 58वें बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर हर किसी ने दिवंगत एक्ट्रेस को याद किया। वहीं श्रीदेवी की बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने भी मां के जन्मदिन पर खास पोस्ट किया। इसके अलावा जाह्नवी और खुशी ने पिता बोनी कपूर के साथ मिलकर दिवंगत एक्ट्रेस के चेन्नई वाले घर पूजा की।

PunjabKesari

बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ चेन्नई वाले घर पर पूजा करवाते हैं। पूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमे श्रीदेवी की तस्वीर को सफेद फूलों की माला से सजाया है, और उसके चारों ओर सुंदर फूलों से सजाया है।

PunjabKesari

श्रीदेवी को सफेद रंग के फूलों से बेहद प्यार था इसलिए हर साल उनकी पूजा पर सफेद रंग के फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। 

PunjabKesari

बता दें जाह्नवी कपूर वीरवार देर शाम चेन्नई के लिए रवाना हुई थी। वहीं शुक्रवार शुक्रवार दोपहर को बोनी कपूर और खुशी कपूर चेन्नई के लिए रवाना हुए थे। मां के बर्थडे पर  जाह्नवी ने अपने बचपन के तस्वीर को पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही है।

PunjabKesari

इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।  जाह्नवी अपनी मां के बेहद करीब थीं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'Happy birthday Mumma. I miss you. Everything is for you, always, every day. I love you।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chipku Media (@chipkumedia)

 

बता दें श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी की मौत हो गई थी।जांच में पता चला था कि श्रीदेवी की मौत पानी में डूबने के कारण हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News