मिनिमल मेकअप और रेड लिपस्टिक...गाउन में प्रेग्नेंट गौहर ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, गोदभराई में बेगम साहिबा को फूलों से सजाते दिखे जैद

Wednesday, Aug 20, 2025-11:23 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस गौहर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। ऐसे में गौहर एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को दिल खोलकर एंजाॅय कर रही हैं। हाल ही में गौहर खान की गोद भराई की रस्म निभाई गई। इस दौरान उनके पति, मां और पूरा परिवार मौजूद था। 

PunjabKesari

दूसरी बार मां बनने जा रहीं गौहर के चेहरे पर गोद भराई के दौरान प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिला। उन्होंने येलो ड्रेस पहन रखी थी जिसमें उनका बेबी बंप भी दिख रहा था।बेबी शॉवर के दौरान गौहर ने हाथ में ड्रेस से मैचिंग करता हुआ येलो कंगन पहन रखा था। 

PunjabKesari

 

उनकी सैंडिल भी इसी कलर से मैच खाती हुई थी। गोल्ड की ज्वैलरी के साथ उन्होंने चेहरे पर हल्का मेकअप किया था। वहीं रेड लिप्स उनकी ब्यूटी को चार-चांद लगा रहे है। 

 

PunjabKesari


जैद ने सफेद शर्ट के साथ कलर्ड स्ट्रिप्स और मैचिंग पैंट पहन रखे थे। गौहर खान का गोल्डन लुक जैद के लुक के साथ काफी मैच कर रहा था।

PunjabKesari

इस दौरान गौहर के गले में फूलों की माला डाली गई और जैद ने गौहर के हाथ में भी गजरे स्टाइल में फूल बांधे। दोनों ने केक काटकर गेस्ट के साथ इस मौके को सेलिब्रेट किया। 

PunjabKesari


बेबी शॉवर के लिए डेकोरेशन काफी शानदार किया गया था। शॉवर केक और फूलों ने चार चांद लगा दिए थे। 

PunjabKesari

गौहर और जैद ने 2020 में शादी की थी. जैद म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। पहली बार ये कपल 2023 में पैरेंट बना। गौहर ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जीहान है। वहीं  2025 में गौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए दूसरी बार मां बनने की खबर बताई थी। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News