मां के निधन के 2 दिन बाद ही खिलखिलाकर हंसते दिखे बोनी कपूर! सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Monday, May 05, 2025-01:09 PM (IST)

मुंबई. दिग्गज प्रोड्यूसर बोनी कपूर, एक्टर अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वह 90 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। अब उनके जाने के बाद कपूर परिवार इस गम से उबरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच बीती शाम, 4 मई को बोनी के घर पूरी फैमिली इकट्ठी हुई और उन्होंने साथ में वक्त बिताया, जिसकी कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन्हीं में से एक बोनी की तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

वायरल हुई तस्वीर में देखा जा सकता है कि अपनी मां के निधन के दो दिन बाद ही बोनी कपूर खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं। उनके आस पास खड़ी महिलाएं भी खूब हंसती दिख रही हैं। लगता है जैसे किसी ने उनकी मां से जुड़ा कोई रोचक किस्सा सुनाया हो, जिसे सुन वे अपनी हंसी नही रोक पाए।

PunjabKesari


बता दें, बोनी कपूर के भाई संजय कपूर और अनिल कपूर भी इस मौके पर उनके घर दिखाई दिए। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, उनके भाई अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और अंशुला भी इस दुख की इस घड़ी में पापा बोनी कपूर के घर पहुंचे।


View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर पिछले एक हफ्ते से मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं जहां उनका इलाज चल रहा था। निर्मल कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं जिसके बाद कपूर परिवार ने उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से वो ठीक होकर वापस न आ सकी और वहीं उनका निधन हो गया।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News