अगर मैं अपनी पर आ गया..''वड़ा पाव गर्ल'' चंद्रिका दीक्षित के आरोपों पर सीधे हुए पति युगम, कहा-मेरे पास भी बहुत सबूत हैं

Wednesday, Feb 04, 2026-06:04 PM (IST)

मुंबई. 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बीते दिनों अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो खूब रोती बिलखती नजर आ रही थी। इस वीडियो में उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई के आरोप लगाए थे और कहा था उनके पास सारे सबूत हैं। वहीं, अब चंद्रिका के इन आरोपों पर उनके पति ने चुप्पी तोड़ी है।
 
युगम गेरा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा- ‘तूने दिखा लिया न जो तूने दिखाना था…कोई बात नहीं गलती मेरी है और मैं उसे मानता हूं, लेकिन यह इतनी भी बड़ी गलती नहीं है और जो तू बात कर रही है सबूतों की बात है, तो सबूत मेरे पास भी बहुत है। अगर मैं अपनी पर आ गया न तो मैं भी बहुत कुछ कर सकता हूं…लेकिन मैं ऐसे कुछ नहीं करूंगा।’

 

View this post on Instagram

A post shared by Yugam gera (@gera__sahab)

युगम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा- ‘जो तू ये दुकान खोलकर बैठी है ना आज…जो दुकान चला रहा है, ये सब मेरी बदौलत ही चला रही है।’

View this post on Instagram

A post shared by Chandrika Gera (@chandrika.dixit)

क्या बोलीं थीं चंद्रिका दीक्षित?
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पति की किसी और महिला के साथ तस्वीरें भी दिखाईं थी। इस वीडियो में वह जोर-जोर से रोती नजर आई थीं और कहती दिखी थीं- "दुनिया को क्या दिखाना है? लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं, हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं आपको पता है? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही थी यार मैं नहीं बोल रही थी। मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हो? किससे पूछकर, क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे-पीछे घूम रही है। मेरा पति, मेरा प्यार? मेरा क्या? इससे भी कई ज्यादा चीजें ऐसी हैं जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं। क्यों?"

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News