हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से पीड़ित हैं चारु असोपा की नन्हीं बेटी,आधी रात में बीमार जियाना को लेकर हाॅस्पिटल भागीं सुष्मिता सेन की भाभी

Wednesday, Jul 27, 2022-11:05 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों पति राजीव सेन से तलाक की खबरों को लेकर लगातार खबरों में हैं। चारू राजीव सेन से अलग रह रही हैं। इन सबके बीच चारू पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है। चारू ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनकी नन्ही सी बेटी जियाना गंभीर बीमारी से जूझ रही है। जियाना के हाथ-पैर, मुंह और गले के अंदर छाले हो गए हैं, जिसकी वजह से वो बहुत ज्यादा परेशान है। तकलीफ बढ़ने पर वो बेटी को आधी रात में हॉस्पिटल लेकर भागीं और ये सब उन्होंने अकेले मैनेज किया। चारु ने नई मांओं के लिए एक मैसेज भी किया कि कभी हिम्मत मत हारना।

PunjabKesari

अपनी नन्ही सी जान की ऐसी हालत देख चारू काफी परेशान हैं। उन्होंने वीडियो के अपने दर्द को फैंस के साथ शेयर किया। बेटी के बारे बात करते हुए चारू ने कहा- 'जियाना हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से पीड़ित है। मैं हर पल उसके साथ हूं। मैं नहीं चाहती कि वो इस समय अकेला महसूस करे। उसके चेहरे, पैर, हाथ और गले के अंदर छाले हैं। वो कुछ भी नहीं खा पा रही है। वो हर समय बस रो रही है।'

PunjabKesari

चारू ने आगे कहा-'जियाना बुरी तरह रो रही थी, वो चुप नहीं हो रही थी। फिर डॉक्टर से बात करने के बाद उसे दवा दी, जिससे उसे थोड़ा आराम मिला। वो सो गई, लेकिन करीब 2 घंटे बाद वो उठी और फिर रोने लगी। इसके बाद मैं रात में 2:30 बजे उसे हॉस्पिटल लेकर गई।'

PunjabKesari

अपनी बात जारी रखते हुए एक्ट्रेस बोलीं- 'क्योंकि मैं अकेले हूं जियाना के साथ में मुझे ऐसा लगा कि मैं कैसे हैंडल करूंगी और क्या करूंगी लेकिन फिर मैंने हिम्मत जुटाई। हालांकि मैं छोटी सी चीज की वजह से पैनिक हो गई और रोने लगी। मैं घबरा गई थी लेकिन मैंने फिर हिम्मत जुटाई और ड्राइव करते हुए हॉस्पिटल गई।'लाइफ में बहुत चुनौतियां आती हैं, लेकिन उस समय आपको धैर्य की जरूर है।'


HFMD की बात करें तो ये एक बहुत ज्यादा संक्रामक वायरस है, जो बच्चों को होता है। इसकी वजह से मुंह में घाव और हाथ-पैर पर दाने आ जाते हैं।

PunjabKesari
 

बता दें कि जून 2019 को राजीव और चारू ने सात फेरे लिए थे।दोनों की शादी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही इनके बीच अनबन की खबरें सामने आने लगीं।

दोनों के रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव आए।पहले भी खबरें आईं कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच साल 2021 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी।जिंदगी में बेटी के आने के बाद फैंस को लगा कि अब इनके रिश्ते के बीच की कड़वाहट खत्म हो जाएगी लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। अब चारू बेटी का अकेले पालन-पोषण कर रही हैं। 
  


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News