सावन के महीने में चंकी पांडे ने किए पशुपति नाथ के दर्शन, तस्वीरें शेयर कर बोले-धन्य हो गया

Monday, Jul 28, 2025-01:44 PM (IST)

मुंबई. सावन के महीने में मंदिरों में भक्तों की आस्था खूब देखने को मिल रही है। लोग मंदिरों में परिवार और करीबियों संग जाकर माथा टेकते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में हाउसफुल 5 एक्टर चंकी पांडे ने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

SnapInsta

 

मंदिर से तस्वीरें पोस्ट करते हुए चंकी पांडे ने लिखा - सावन के महीने में पशुपति नाथ के दर्शन करके मन धन्य हो गया। मंदिर काठमांडू में बागमति नदी के किनारे स्थित है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chunky Panday (@chunkypanday)

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चंकी पांडे किस तरह भगवान की भक्ति में रंगमय नजर आ रहे हैं। वो मंदिर में कभी हाथ जोड़ पोज दे रहे हैं तो कभी सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

 

 
वर्कफ्रंट की बात करें तो चंकी पांडे जल्द ही फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल, बिंदू दारा सिंह, रोशनी वालिया, शरद सक्सेना, अश्विनी कलेस्कर, साहिल मेहता और दिवंगत एक्टर मुकुल देव नजर आएंगे। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News