वेडिंग एनिवर्सरी पर प्रियंका पर कोजी हुए पति निक जोनस, शेयर की लेडीलव की बेहद ग्लैमरस तस्वीर
Tuesday, Dec 02, 2025-12:07 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शाही अंदाज में शादी रचाई थी। अब कपल की शादी को पूरे 7 साल हो चुके हैं। आज अपनी सातवीं वेडिंग एनिवर्सरी पर निक का दिल प्रियंका के लिए प्यार से भरा हुआ है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी लेडीलव के लिए खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

निक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की एक बेहद हॉट फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस समंदर किनारे रेत पर लेटी नजर आ रही हैं। उनकी बैक कैमरे की ओर है और लुक बेहद ग्लैमरस है। इस फोटो के साथ निक ने लिखा- ''मेरी ड्रीम गर्ल से शादी को 7 साल हो गए।"

उनके इस पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रियंका उनके लिए सिर्फ लाइफ पार्टनर ही नहीं, बल्कि एक बेस्ट फ्रेंड और प्रेरणा भी हैं।

कैसे शुरू हुई प्रियंका और निक की लव स्टोरी?
प्रियंका और निक की पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी। निक जोनस ने ट्विटर (अब X) पर प्रियंका को पहली बार मैसेज किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। 2017 की वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में दोनों पहली बार आमने-सामने मिले, उसी साल मेट गाला में दोनों ने साथ में रेड कार्पेट वॉक किया, जिससे डेटिंग की खबरें तेज हो गईं। साल 2018 में निक ने प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में घुटनों के बल बैठकर शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उसी साल शादी रचाकर दोनों पति-पत्नी बन गए।
इसके बाद जनवरी 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया, जो आज दोनों की दुनिया है।
