श्रेयस तलपड़े को दिए गए थे इलेक्ट्रिक शॉक, हार्ट अटैक का दिन याद कर एक्टर बोले- ''क्लिनिकली मैं मर चुका था,मुझे नई जिंदगी मिली''
Wednesday, Jan 03, 2024-02:29 PM (IST)
मुंबई: फेमस एक्टर श्रेयस तलपड़े के लिए साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर मुश्किलों से भरा रहा। 15 दिसंबर की शाम शूटिंग के दौरान श्रेयस तलपड़े की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। दवा के साथ-साथ दुआओं ने भी असर किया और अब वो काफी रिकवर कर चुके हैं। 20 दिसंबर को श्रेयस तलपड़े हाॅस्पिटल से घर लौट आए थे। अब उन्होंने अपने उस खौफनाक एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ ही ये भी खुलासा किया कि वो क्लिनिकली मर चुके थे ये लाइफ में उनका दूसरा मौका है।

एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने कहा-'मैं लाइफ में पहले कभी भी हॉस्पिटल में एडमिट नहीं हुआ हालांकि पहले भी मेरी फैमिली के कई लोगों को हार्ट अटैक आ चुका है। हेल्थ इमरजेंसी ने अहसास दिलाया है 'जान है तो जहान है'। मेरे दिल ने पूरे 10 मिनट तक धड़कना बंद कर दिया था। क्लिनिकली रूप से मैं मर चुका था। यह एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट था और अगर इसका तुरंत इलाज नहीं होता तो मेरी सांसे दोबारा नहीं चल पाती।'

इसे जीवन का दूसरा मौका बताते हुए श्रेयस ने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जो उस समय उनकी सहायता के लिए आए जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी और यह भी बताया कि वे अपने जीवन का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं।

जिस दिन एक्टर को दिल का दौरा पड़ा उस समय को याद करते हुए उन्होंने कहा- 'मैं अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग कर रह था। शूट के दौरान मैंने मिलिट्री एक्सरसाइज की। शूट खत्म होने के बाद मेरे बाएं हाथ में दर्द शुरू हो गया था। सांस लेना मुश्किल हो रहा था। दर्द इतना ज्यादा था कि मैं कपड़े बदलने के लिए वैनिटी वैन तक नहीं जा पा रहा था। जैसे ही मैं घर पहुंचा तो मेरी वाइफ दीप्ति ने मेरी कंडीशन देखी और फौरन मुझे हॉस्पिटल ले गईं। वहां डॉक्टर्स ने मुझे एमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया।मुझे सीपीआर दिया, बिजली के झटके दिए और ऐसे उन्होंने मुझे फिर से जिंदा कर लिया। मैं दीप्ति से कहा रहा था कि मेरी वजह से तुम्हें जो परेशानी हुई है, उसके लिए माफ कर दो।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
मशहूर क्राइम शो CID और आहट के मेकर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को होगा
