''क्राइम पेट्रोल'' एक्ट्रेस शबरीन गिरफ्तार, प्यार के चक्कर में BF के साढ़े 3 साल के भतीजे को किया किडनैप

Tuesday, Oct 22, 2024-11:34 AM (IST)

मुंबई: क्राइम पेट्रोल' एक्ट्रेस शबरीन को लेकर खबर सामने आई है। खबर है कि महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को पालघर जिले मेंएक्ट्रेस शबरीन को गिरफ्तार किया है। शबरीन पर अपने प्रेमी के साढ़े तीन साल के भतीजे को किडनैप करने का आरोप लगा है। 


बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर जिस लड़के को किडनैप किया वह उसके चाचा बृजेश सिंह के साथ वो रिलेशनशिप में थी। बाद में परिवार ने उनके रिश्ते का विरोध किया क्योंकि दोनों अलग-अलग समुदायों से थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने उसके भजीते को किडनैप कर लिया। 

सीनियर पुलिस ऑफिरस जयराज रानावाने ने बताया, 'शबरीन बृजेश के प्रति इतनी मोहित थी कि वो होश खो बैठी है, जबकि वह 'क्राइम पेट्रोल' जैसे क्राइम सीरीज और वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्मों में काम कर चुकी थी।'

 पुलिस ने बताया कि शनिवार को बृजेश का भतीजा प्रिंस स्कूल में था। शबरीन कथित तौर पर सुबह 11 बजे स्कूल पहुंची और उसे ले गई।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News