बेटों संग तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे एक्टर धनुष, भीड़ में पिता को प्रोटेक्ट करते दिखे यात्रा और लिंगा
Thursday, Jan 29, 2026-11:58 AM (IST)
मुंबई. साउथ सुपरस्टार धनुष कभी अपनी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी धार्मिक यात्रा को लेकर खबरों में हैं। धनुष बीते बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके दोनों बेटे यात्रा और लिंगा भी नजर आए। मंदिर परिसर से धनुष और उनके बेटों के वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बेटों की प्रोटेक्टिव साइड ने जीता दिल
वायरल हो रहे एक वीडियो में धनुष सबसे आगे चलते नजर आते हैं, जबकि उनके पीछे यात्रा और लिंगा साथ-साथ चलते दिखाई देते हैं। धनुष के बेटों की अपने पिता के प्रति प्रोटेक्टिव साइड साफ देखने को मिलती है। दर्शन के बाद जैसे ही धनुष मंदिर परिसर से बाहर निकले, वहां मौजूद फैंस उन्हें घेर लेते हैं और उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान यात्रा और लिंगा पूरी सतर्कता के साथ अपने पिता को भीड़ से बचाते नजर आते हैं। बेटों का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी भावुक कर रहा है।
Spiritual recharge mode ON! #Dhanush sir along with his two little blessings offering darshan at Tirumala Temple today. Pure love & devotion #Tirupati #D55 @dhanushkraja pic.twitter.com/yFl2NPqygE
— Chowdrey (@Chowdrey_Pro) January 28, 2026
ट्रेडिशनल लुक में नजर आए धनुष और उनके बेटे
इस खास मौके पर धनुष और उनके दोनों बेटों ने सिल्क धोती और अंगवस्त्रम पहने दिखे। तीनों का ट्रेडिशनल अवतार लोगों को बेहद पसंद आया और फैंस ने उनके सादे व धार्मिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं धनुष
धनुष की निजी जिंदगी भी लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। उन्होंने ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटे यात्रा और लिंगा हुए। हालांकि, शादी के 18 साल बाद साल 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। 17 जनवरी 2022 को धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सेपरेशन की घोषणा की थी, लेकिन दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।
मृणाल ठाकुर संग जुड़ रहा नाम
इन दिनों धनुष का नाम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ भी जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में उनके अफेयर और शादी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस पर अभी तक धनुष या मृणाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
