सेमिफाइनल से पहले गर्लफ्रेंड माहिका संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हार्दिक पांड्या, गोल्डन शॉल में ट्विनिंग करते आए नजर
Thursday, Mar 05, 2026-04:34 PM (IST)
मुंबई. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक खास वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। मुकाबले से पहले हाल ही में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल माहिका शर्मा संग मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे, जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
खास बात यह रही कि मंदिर दर्शन के दौरान उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं। दोनों ने एक साथ भगवान गणेश के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

मंदिर में साथ दिखा कपल का सादगी भरा अंदाज
मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक और माहिका शर्मा बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। वायरल वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर गणपति बप्पा के सामने सिर झुकाते दिखाई दिए। दोनों ने एक साथ भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान हार्दिक और माहिका शर्मा ने अपने गले में एक शॉल कैरी किया और साथ में माथा टेकते नजर आए।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कपल की इस झलक को बेहद प्यारा बताया। कुछ फैंस ने लिखा कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं, जबकि कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
वर्ल्ड कप के दौरान भी दिखा था सपोर्ट
ICC Men's T20 World Cup के दौरान भी माहिका शर्मा कई बार हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करते हुए नजर आई हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए एक मैच के दौरान भी दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। उस मैच में हार्दिक मैदान से इशारों के जरिए माहिका से बात करते दिखाई दिए थे। उस पल को कैमरों ने कैद कर लिया था और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया था।
पर्सनल लाइफ
निजी जिंदगी की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक संग शादी रचाई थी और इसके बाद दोनों ने एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम अगस्त्य है। हालांकि, शादी के 4 साल बाद 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और उनका तलाक हो गया। नताशा से डिवॉर्स के बाद अब हार्दिक मॉडल माहिका शर्मा के रिलेशनशिप में हैं।
