दिलों की दूरियां बढ़ती जा रही हैं, कब छुटकारा मिलेगा' बेतरतीब दाढ़ी और चिंता में डूबे धर्मेंद्र का क्रिप्टिक पोस्ट

Thursday, Mar 06, 2025-12:44 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड के ही-मैन हिंदी सिनेमा में पिछले 60 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।उनकी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में सुपरस्टार बनाया।89 साल के धर्मेंद्र आज भी पर्दे पर एक्टिव हैं और फिल्मों में अपने किरदार से लोगों को लुभा रहे हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी मन की बात बयां करने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में धर्मेंद्र ने रिश्तों में दूरियों पर  क्रिप्टिक पोस्ट लिखा जिसे देख उनके फैंस बेहद चिंता में आ गए हैं। 

PunjabKesari


5 मार्च, 2025 को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो में उन्होंने भूरे रंग की स्वेटशर्ट और पैंट पहनी हुई थी और मखमली दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। वह अपने विचारों में खोए हुए चिंता में लग रहे थे। उनकी बेतरतीब दाढ़ी यह भी दिखाती है कि वह खुद का ख्याल नहीं रख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने  नोट में लिखा- 'दूरियां दिलों में बढ़ती ही जा रही हैं...कब मिलेगा छुटकारा...इन गलतफहमियों से।'

 

PunjabKesari

धर्मेंद्र एक सेंसेटिव इंसान हैं जो अपने परिवार की भावनाओं का बहुत ख्याल रखते हैं। 2023 में उन्होंने अपने पोते की शादी के बाद अपनी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी थी हालांकि कोई अंदाजा नहीं लगा पाया है कि आखिरकार हुआ क्या है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

वर्कफ्रंट की बात करें तो 89 के धर्मेंद्र को आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सनोन अभिनीत "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" में देखा गया था।  सुपरस्टार अपकमिंग युद्ध ड्रामा "इक्कीस" में दिखाई देंगे। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित, बहुप्रतीक्षित युद्ध जीवनी नाटक में मुख्य कलाकारों के साथ अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के साहसी बलिदान को दर्शाती है।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News