बिग बॉस 18 में नजर आए दिग्विजय राठी ने किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन, माथे पर महाकाल का टीका लगाए आए नजर
Friday, Mar 21, 2025-03:27 PM (IST)

मुंबई. रियलिटी शो बिग बॉस 18 में अपनी उपस्थिति से चर्चा में आए दिग्विजय सिंह राठी इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इन सब खबरों के बीच दिग्विजय ने हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
बुधवार को दिग्विजय सिंह राठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे मंदिर के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "जय श्री महाकाल।"
इसके अलावा, उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वे एक छोटे बच्चे के साथ बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा उनके माथे पर चंदन का लेप लगा रहा है। उनके इस धार्मिक दौरे को लेकर उनके फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनकी पोस्ट पर खूब लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं।