''बिग बॉस 18'' में नजर आईं एडिन रोज की अचानक बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी वॉर्ड में हुईं भर्ती
Tuesday, May 20, 2025-11:14 AM (IST)

मुंबई. रियालिटी टीवी शो 'बिग बॉस 18' की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस और माॅडल एडिन रोज के फैंस के लिए चिंता में डाल देने वाली खबर सामने आई है।एडिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और अपना हेल्थ अपडेट दिया।
एडिन रोज की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई थी। दरअसल, वह एक अवॉर्ड फंक्शन की तैयारियों में जुटी थीं, जिसके लिए वह तैयार हो रहीं थीं। इस दौरानअचानक उनकी तबियत बिगड़ी और परफॉर्मेंस देने की बजाय उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती होना पड़ा। एडिन कुछ समय के लिए अब छुट्टी पर जा रही हैं। जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर वापसी करेंगी।
एडिन रोज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हॉस्पिटल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। चेहरे को उन्होंने अपने हाथ से ढक रखा है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- अब दोबारा यहां कभी नहीं आना चाहती।
बता दें, एडिन रोज ने बतौर वाइल्ड कार्ड ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री ली थी, जहां वह बहुत कम समय में ही दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं।