रेड कट-आउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सिजलिंग लुक, कर्ली बाल और कातिलाना अदाओं से बढ़ाई फैंस की गर्मी

Monday, Aug 11, 2025-12:27 PM (IST)

मुंबई.  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में रेड कलर की बोल्ड कट-आउट ड्रेस में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसे देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। दिशा का यह नया अवतार फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों पर अभी तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

PunjabKesari

दिशा के लुक की बात करें तो वह स्कार्लेट रेड ड्रेस नजर आ रही है। ड्रेस की पतली स्ट्रैप्स और फिटेड डिजाइन एक्ट्रेस के खूबसूरत फिगर को और भी ज्यादा हाईलाइट कर रही है। दिशा ने इस लुक के साथ ग्लॉसी मेकअप किया हुआ है।

PunjabKesari

हल्का ब्लश और ग्लोसी लिप्स, स्मोकी आइज उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही हैं। कैमरे के सामने सिजलिंग पोज देकर दिशा फैंस को मदहोश कर रही हैं और इंटरनेट की गर्मी बढ़ा रही हैं।

 PunjabKesari

दिशा की इन तस्वीरों पर न सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स ने भी ढेरों कमेंट किए हैं। उनकी दोस्त मौनी रॉय ने लिखा – "बहुत सुंदर" वहीं दिशा के दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक ने फायर इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया।


PunjabKesari
दिशा पटानी का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो दिशा जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिसमें सूर्या 42 और योद्धा शामिल है। इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ भी एक फिल्म में काम कर रही हैं। साथ ही दिशा को 'कल्कि 2898 एडी 2' में भी देखा जा सकता है।

 

 

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News