दिशा पाटनी से भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं उनकी बहन खुशबू, सादगी में भी है खास आकर्षण
Monday, Apr 21, 2025-06:24 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है उनका एक नेक काम, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हाल ही में खुशबू ने एक छोटी बच्ची की जान बचाई, और इसका वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
फौज से लेकर सोशल सर्विस तक का सफर
33 साल की खुशबू पाटनी कभी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट थीं। देश की सेवा करने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट लिया और अब बरेली में अपने पिता के साथ रहती हैं। सेना से रिटायर होने के बाद अब वह फिटनेस कोच बन गई है।
फिटनेस और सादगी की मिसाल
खुशबू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फिटनेस वीडियो, सादगी भरी तस्वीरें और दोस्तों संग ट्रिप्स की झलकियां शेयर करती हैं। उनका सिंपल लुक और बिना मेकअप वाला अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आता है।
सोशल सर्विस में भी आगे
सेना की सेवा के बाद खुशबू अब समाजसेवा में जुटी हैं। वह लोगों को जागरूक करने वाले काम करती हैं और जरूरतमंदों की मदद भी करती रहती हैं। उनके कामों में ईमानदारी और इंसानियत साफ नजर आती है।
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स
खुशबू इंस्टाग्राम पर भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। उनके 9.83 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और वह अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स लोगों के साथ शेयर करती रहती हैं। भले ही वह अपनी बहन दिशा पाटनी जैसी बॉलीवुड की चमक-धमक से दूर हैं, लेकिन उनकी असल ज़िंदगी की कहानियां उन्हें एक सच्ची हीरो बनाती हैं।