90''s की एक्ट्रेस दिव्या भारती की मां मीता का हुआ निधन

Sunday, Apr 29, 2018-03:32 PM (IST)

मुंबई: 90 के दशक की बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती ने19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दिव्या की एक्सीडेंटल मृत्यु से परिवार के साथ-साथ पूरे बॉलीवुड में शौक की लहर थी। दिव्या की मृत्यु के साथ अगर किसी की जिंदगी थम गई थी तो वो उनके माता-पिता थे। हाल ही में बीते शुक्रवार को दिव्या की मां ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों के मुताबिक वो काफी लम्बे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं।

 

दिव्या की रिश्तेदार कायनात अरोरा ने मीडीया से बात करते हुए बताया है कि, ‘दिव्या दीदी की मृत्यु मीता आंटी के लिए बहुत बड़ा सदमा था, जिससे वो कभी बाहर आ ही नहीं सकीं और अब वो भी दीदी के पास चली गई हैं। मीता आंटी दीदी को बहुत सपोर्ट किया करती थीं। दीदी भी उनके काफी करीब थीं, जिस कारण वो दीदी को कभी भूल ही नहीं सकीं। यहां तक कि जब वो कभी हमसे बात भी करती थीं तो दीदी का नाम उनकी जुबान पर जरूर आ जाता था।


Punjab Kesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News