डिहाइड्रेशन के कारण हॉस्पिटल पहुंचे एआर रहमान ,जानिए अब कैसी है संगीतकार की तबीयत
Monday, Mar 17, 2025-10:57 AM (IST)

मुंबई: ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान की बीते दिन तबीयत खराब हो गई थी। उनको 16 मार्च को अचानक सीने में दर्द होने लगा था। वह चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे हालांकि अब वह ठीक हैं और अपने घर लौट आए हैं।
अब 17 मार्च की अपडेट ये है कि वह अस्पताल से घर आ गए हैं। उन्हें छुट्टी मिल गई है। वह पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि चिंता वाली कोई बात नहीं है। अपोलो अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि सिंगर एआर रहमान को डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। रूटीन चेकअप के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।
एआर रहमान के मैनेजर ने बताया था कि उनके सीने में नहीं, बल्कि गर्दन में दर्द हो रहा था, जिस वजह से उनको अस्पताल लाया गया था। मैनेजर ने बताया कि सिंगर को अपोलो अस्पताल में एडमिट किया गया था। वहां उनके कुछ टेस्ट हुए और कुछ घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वह एकदम सही हैं।