एकता कपूर ने ''क्योंकि सास भी कभी बहु थी'' को लेकर दिया बड़ा इशारा

Monday, May 12, 2025-05:15 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  एकता आर कपूर ने अपने कंटेंट से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बार बदलाव किए हैं। टीवी से लेकर फिल्मों और OTT तक, वो हर प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और दर्शकों को हमेशा कुछ नया देने में आगे रही हैं। उन्होंने कई यादगार शोज दिए हैं, लेकिन उनका सबसे फेमस शो 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' आज भी भारतीय टेलीविजन का एक लीजेंडरी शो माना जाता है। दशकों बाद भी भारतीय दर्शक इस आइकॉनिक शो से गहरे जुड़े हुए हैं। हाल ही में, एकता कपूर ने इस शो की यादों को ताजा करते हुए एक हिंट दिया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए।

एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अलग-अलग मूड्स में दिख रही हैं। बैकग्राउंड में 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' का वो आइकॉनिक ट्यून बज रहा था, जिससे उन्होंने एक बड़ा हिंट दिया और फैंस के बीच भारी एक्साइटमेंट पैदा कर दी। कैप्शन में उन्होंने लिखा है --

"यादों की धुन"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

इसके अलावा, एकता कपूर को 51वें इंटरनेशनल एम्मी अवार्ड्स में इंटरनेशनल एम्मी डायरेक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही, उन्हें भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म श्री से भी नवाजा गया है।

इसके अलावा, एकता कपूर ने हाल ही में मुंबई में हुए WAVES समिट 2025 में मध्य प्रदेश फिल्म टूरिज़्म पॉलिसी 2025 लॉन्च की। इस समिट में उन्होंने मध्य प्रदेश की फिल्म इंडस्ट्री की शानदार संभावनाओं की तारीफ की और वहां की खूबसूरत लोकेशंस और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने की बात की।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य को फिल्म हब बनाने की योजना को पूरा करने के लिए वित्तीय मदद की जरूरत है। एकता कपूर, जो हमेशा मनोरंजन इंडस्ट्री में कुछ नया और अलग करती आई हैं, ने इस पहल से अपने करियर में एक और सफलता का अध्याय जोड़ा है।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News