रेप केस में फंसे ये फेमस एक्टर, 25 वर्षीय पीड़िता ने सीएम आवास के पास की आत्मदाह की कोशिश

Sunday, Sep 07, 2025-02:35 PM (IST)

मुंबई. हरियाणवी सिंगर और देहाती फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर उत्तम कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक 25 वर्षीय महिला ने उत्तम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उत्तम ने शादी और फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। इस मामले में गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में केस दर्ज किया गया है।

आरोप लगाने वाली लड़की भावना रानी उर्फ भव्या ने शनिवार (6 सितंबर 2025) को लखनऊ में सीएम आवास के पास आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12:40 बजे भावना रानी टैगोर-3 के पास अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने जा रही थी। तभी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और थाने ले आए।

PunjabKesari

 

उस समय भावना की बड़ी बहन आरती वर्मा और उसका 4 साल का बेटा भी साथ में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि भावना पहले भी उत्तम कुमार के साथ फिल्मों में काम कर चुकी है।

नहीं मिला कोई सबूत

दरअसल, साल 2024 में भी भावना ने उत्तम कुमार के खिलाफ गाजियाबाद में रेप का केस दर्ज कराया था। लेकिन जांच के दौरान आरोप साबित नहीं हो पाए। जांच अधिकारी ने केस की फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस को इस नए घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कौन हैं उत्तम कुमार?

उत्तम कुमार का असली नाम उत्तर कुमार है। उनका जन्म 7 अक्टूबर 1973 को यूपी के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव में हुआ। उन्होंने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से एक्टिंग कोर्स किया। उन्हें “धाकड़ छोरा” फिल्म से पहचान मिली थी। देहाती फिल्मों और हरियाणवी गानों की दुनिया में उनका बड़ा नाम है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News