Top News: मशहूर फिल्म निर्माता का हार्ट अटैक से निधन,''बालिका-वधू'' फेम अविका गौर ने रचाई होने वाले पिया के नाम की मेहंदी
Tuesday, Sep 30, 2025-04:54 PM (IST)

मुंबई. कन्नड़ रंगमंच के मशहूर कलाकार, लेखक, निर्देशक और फिल्म निर्माता यशवंत सरदेशपांडे का सोमवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे बेंगलुरु स्थित अपने घर में अचानक सीने में दर्द से बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर ने मंगेतर और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी से शादी करने का फैसला किया है। हाल ही में अविका के हाथों पर पिया का नाम की मेहंदी लग गई है, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
मशहूर फिल्म निर्माता का हार्ट अटैक से निधन, अचानक सीने में उठने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े थे निर्देशक
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ रंगमंच के मशहूर कलाकार, लेखक, निर्देशक और फिल्म निर्माता यशवंत सरदेशपांडे का सोमवार, 29 सितंबर 2025 की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे बेंगलुरु स्थित अपने घर में अचानक सीने में दर्द से बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके अचानक निधन से कन्नड़ थिएटर और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है।
पेरिस फैशन वीक में छाईं ऐश्वर्या राय, हीरों से जड़ी आस्तीनों वाली रॉयल आउटफिट में दिखाया दिलकश अंदाज
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। पेरिस फैशन वीक 2025 में उनकी ग्रेस और ग्लैमर से भरी उपस्थिति ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा बल्कि यह साबित कर दिया कि वह अब भी ग्लोबल आइकन के रूप में खास पहचान रखती हैं। इस शो से अब ऐश्वर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
शादी के 3 साल बाद मां बनने वाली हैं Indian Idol फेम सिंगर सायली कांबले, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुनाई खुशखबरी
‘इंडियन आइडल 12’ फेम सिंगर सायली कांबले ने हाल ही में फैंस को एक गुड न्यूज दी है। सिंगर जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने पति धवल के साथ बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए की फोटोज शेयर कर यह खुशखबरी फैंस को दी है, जिसके बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
अरबाज खान की बीवी शूरा खान का हुआ ग्रैंड बेबी शावर, पूरे खान परिवार और दोस्तों ने बढ़ाई रौनक
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में शूरा का ग्रैंड बेबी शावर रखा गया, जिसमें खान परिवार के लगभग सभी सदस्य और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। पूरा माहौल बेहद खुशियों से भर गया था।
थलापति विजय की रैली में भगदड़ की घटना के बाद ऋषभ शेट्टी का बड़ा फैसला, रद्द किया 'कांतारा चैप्टर 1' का इवेंट
तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख और सुपरस्टार थलापति विजय की रैली में हुई भगदड़ की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस घटना में करीब 41 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद थलापति विजय को धमकियां मिलने लग गईं। वहीं, इस बड़ी दुखद घटना के बाद सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने अपने आगामी कार्यक्रम को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कैटरीना की पहली पब्लिक अपीरियंस, देवर की पार्टी में भाभी ने अपने प्रेग्नेंसी ग्लो से खींचा सबका ध्यान
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तब से फैंस की नजर उनकी हर एक्टिविटी पर है। एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपने पति विक्की कौशल संग बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं, इस अनाउंसमेंट के बाद अब हाल ही में कैटरीना की नई तस्वीर सामने आई है, जिसने फैंस की खुशी को और भी बढ़ा दिया है।
गोविंदा के साथ नहीं रहतीं पत्नी सुनीता आहूजा..खुद किया खुलासा, बोलीं-'नाराजगी 100% है'
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों कई बार अपने तलाक की अफवाहों को लेकर खबरों में आ चुके हैं। हालांकि, सुनीता ने हर बार चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को खारिज किया है। वहीं, हाल ही में सुनीता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। एक्टर की वाइफ ने अपने व्लॉग में कंफर्म किया कि वह गोविंदा के साथ नहीं रहतीं हैं।
'बालिका-वधू' फेम अविका गौर ने रचाई होने वाले पिया के नाम की मेहंदी, फेमस मेहंदी आर्टिस्ट संग फ्लॉन्ट किए मेहंदी वाले हाथ
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर, जिन्हें छोटे पर्दे पर 'बालिका वधू' सीरियल से खास पहचान मिली थी, अब रियल लाइफ में भी दुल्हन बनने जा रही हैं। अविका ने अपने मंगेतर और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी से शादी करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि दोनों अपनी वेब सीरीज 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर ही जीने-मरने की कसमें खाने वाले हैं। हाल ही में अविका के हाथों पर पिया का नाम की मेहंदी लग गई है, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।
महाअष्टमी पर वरुण धवन ने घर पर किया कन्या पूजन, लोगों की गई थाली पर नजर, करने लगे ऐसी-ऐसी बातें
आज देशभर में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी मनाई जा रही है। इस मौके पर लोग अपने घरों में कन्याओं को बुलाकर उन्हें भोग लगा रहे हैं और माता रानी स्वरूप कंजकों की खूब सेवा करते नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी इस मामले में कम नहीं हैं। उन्होंने भी महाअष्टमी के मौके पर घर में कंजकें बिठाई और इस दौरान की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
मंदाना करीमी को ये क्या हुआ? आखिर क्यों आई अस्पताल में भर्ती होने की नौबत
बॉलीवुड फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस ने खुद मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को अपनी तबीयत से जुड़ी जानकारी दी और एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें थकान, डिहाइड्रेशन और तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। वहीं, एक्ट्रेस की फोटोज देख उनके फैंस काफी चिंतित हो गए है और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।