भीषण सड़क हादसे के बाद ICU में भर्ती हुए फेमस कन्नड़ एक्टर किरण राज, कार के उड़े परखच्चे

Wednesday, Sep 11, 2024-01:08 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. कन्नड़ एक्टर किरण राज की तरफ से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। किरण एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद किरण राज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
जानकारी के मुताबिक, एक्सीडेंट बहुत भयानक तरीके से हुआ, जिसमें किरण राज की गंभीर चोटें आई और उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesari


बताया जा रहा है कि किरण राज मंगलवार को अपनी कार से जा रहे थे कि तेज रफ्तार के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और वह एक भयानक हादसे का शिकार हो गए। आईसीयू में भर्ती करने के बाद अब एक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है।


View this post on Instagram

A post shared by ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 11 Updates ❤️ (@kannada.talks_)

  
जानकारी के मुताबिक किरण के साथ उनके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी कार में मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किरण राज को चोटें आईं हैं, लेकिन उनके प्रोड्यूसर बाल-बाल बच गए हैं। 


बता दें, किरण राज कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार्स में से एक हैं। उनकी फिल्म 'द रूलर' लोगों को काफी पसंद आई थी। आईएमडीबी के मुताबिक, किरण ने साल 2005 में  फिल्म राजामणिक्यम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News