राजकपूर की बेटी और बिग बी की समधन रितु नंदा का 71 की उम्र में निधन

Tuesday, Jan 14, 2020-12:00 PM (IST)

मुंबई: दिवंगत शोमैन राजकपूर की बेटी और एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रितु नंदा का आज सुबह मंगलवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। रितु ने 71 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टि रणधीर कपूर ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान की।

PunjabKesari

उन्होंने कहा- टआज सुबह रितु नंदा नहीं रहीं। वे कैंसर से जूझ रही थीं। हम दिल्ली में ही हैं। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।' 2013 में उन्हें कैंसर की खबर सामने आई थी, जिसका इलाज यूएस में चल रहा था। 

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन की समधन थीं रितु

रितु महानायक अमिताभ बच्चन की समधन थीं। उनके बेटे निखिल की शादी बिग बी की बेटी श्वेता से हुई है।  उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी, जिनका निधन अगस्त 2018 में हो चुका है। निखिल नंदा के अलावा रितु और राजन की एक बेटी नताशा नंदा है। निखिल और श्वेता से के दो बच्चे नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा हैं। 

PunjabKesari

गिनीज बुक में दर्ज है रितु का नाम

1948 में पैदा हुई रितु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में काफी एक्टिव थीं। रितु को कई अवॉर्ड और सम्मान मिले थे। इनमें उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है। उन्होंने एक दिन में रिकॉर्ड 17000 हजार पेंशन पॉलिसी बेची थीं।


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News