प्रेग्नेंसी अनाउंस के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस: प्रेग्नेंट वाइफ पत्रलेखा संग स्पॉट हुए राजकुमार राव, बॉस लेडी लुक में दिखीं Mom To Be
Friday, Jul 11, 2025-10:56 AM (IST)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक तो एक्टर की फिल्म 'मालिक' रिलीज हो गई है। इसके साथ ही एक्टर जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं। उनकी पत्नी पत्रलेखा प्रेग्नेंट हैं।

राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के 4 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं। राजकुमार और पत्रलेखा ने बीते दिन फैंस को सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज दी थी। हाल ही में इस कपल को मुंबई में स्पाॅट किया गया।

प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद Parents To Be की ये पहली पब्लिक अपीयरेंस हैं। दोनों के चेहरे पर इस दौरान पेरेंट्स बनने की खुशी साफ झलक रही थी।

लुक की बात करें तो राजकुमार राव व्हाइट शर्ट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं।तस्वीरों में मॉम टू बी का बॉस लेडी लुक देखने को मिला। उन्होंने मरून कलर का पेंटसूट पहना था।उन्होनें अपना लुक ग्लोसी मेकअप और खुले बालों से कंपलीट किया।पत्रलेखा के चेहरे पर इस दौरान प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा था।

बता दें कि बात करें राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' आज यानि 11 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर हैं। फिल्म में राजकुमार राव धांसू एक्शन करते भी दिखाई देंगे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
अबू धाबी ग्रां प्री में दीपिका का ग्लैमरस लुक, हाई-नेक मैक्सी ड्रेस के साथ जैकेट कैरी कर दिखाया जलवा
