बायोपिक में काफी कुछ दांव पर लगा होता हैः हर्षवर्धन कपूर
Sunday, Sep 02, 2018-02:10 AM (IST)

मुंबईः ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव ङ्क्षबद्रा का किरदार निभाने जा रहे फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने कहा है कि बायोपिक में काम करने के दौरान जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं। कन्नन अय्यर के निर्देशन में बन रही ङ्क्षबद्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन के साथ उनके पिता अनिल कपूर भी होंगे।
हर्षवर्धन ने एक न्यूज चैनल को बताया,‘’बायोपिक में यह जिम्मेदारी होती है कि आप जिसकी जिंदगी को पर्दे पर उतार कर रहे हैं, उसके साथ न्याय करें। किसी और के निजी जीवन को पर्दे पर उतारने में हमेशा काफी कुछ दांव पर लगा रहता है क्योंकि इसमें वास्तविक लोग और उनकी भावनाएं जुड़ी होती हैं।‘’