''हीरामंडी'' एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल में किए कुमारी देवी के दर्शन, शेयर किया आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो

Sunday, Jan 04, 2026-03:59 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में नए साल की पहली आध्यात्मिक यात्रा की। वेब सीरीज हीरामंडी की एक्ट्रेस ने नेपाल में कुमारी देवी के पावन दर्शन किए। इस खास मौके पर उन्होंने शांति, बुद्धि और सौहार्द की कामना की। इस आध्यात्मिक यात्रा का एक वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

मनीषा ने वीडियो के साथ एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा-हाथ जोड़कर और शांत मन से मैंने कुमारी के दर्शन किए। उस पवित्र शांति में, मैंने अपना विश्वास, अपनी कृतज्ञता और अपना समर्पण अर्पित किया। उनकी कृपा हम पर बनी रहे और हमारे देश को शांति, ज्ञान और सद्भाव का आशीर्वाद मिले।”

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

कुमारी परंपरा नेपाल की एक प्राचीन और विशिष्ट धार्मिक परंपरा है, जिसमें एक छोटी, अविवाहित बालिका को ‘जीवित देवी’ के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि कुमारी देवी, देवी दुर्गा के रूप मांजुश्री या तलेजू भवानी का साक्षात स्वरूप होती हैं। इस परंपरा की जड़ें मल्ल वंश के शासनकाल (12वीं से 18वीं शताब्दी) तक जाती हैं और आज भी यह आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है।
 
बात करें मनीषा कोइराला तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वह केरल घूमने पहुंची थीं, जहां की प्राकृतिक सुंदरता ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छुट्टियों की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह नारियल के पेड़ के नीचे हरे-भरे बगीचे के बीच खड़ी नजर आईं।   
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News