''अगर यह पहले मिलता तो..मरणोपरांत धर्मेंद्र को पद्म विभूषण दिए जाने पर पत्नी हेमा मालिनी ने किया रिएक्ट
Monday, Feb 02, 2026-03:58 PM (IST)
मुंबई. हिंदी सिनेमा में 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। वहीं, अब मरणोपरांत इस दिग्गज एक्टर को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उनकी इस अचीवमेंट पर पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी खुशी जाहिर की और एक चीज़ का मलाल भी जताया।

हाल ही में एएनआई से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए खुशी का पल है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुए इस ऐलान पर उन्होंने कहा, 'इससे हम बहुत खुश हैं। पूरा देश खुश है। अगर यह पहले मिला होता, तो धर्मेंद्र जी बहुत खुश होते। उन्हें देखकर उनके फैंस और भी खुश होते।'

आगे हेमा मालिनी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा 'मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म इंडस्ट्री में बड़े योगदान को पहचानते हुए उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।'

बता दें, दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण कला के क्षेत्र में उनकी सेवा के लिए दिया गया है।
भले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने फैंस और इंडस्ट्री को अमिट यादे दी है। उन्होंने 'शोले', 'चुपके-चुपके', 'आया सावन झूम के', 'आई मिलन की बेला', यमला पगला दीवाना और 'अनुपमा' जैसी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है।
