पर्सनल लाइफ में चल रही दिक्कतों पर थलापति विजय ने किया रिएक्ट, कहा-ये मुद्दे आपके लायक नहीं..

Monday, Mar 09, 2026-05:44 PM (IST)

मुंबई. साउथ सुपरस्टार थलापति विजय पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि शादी के 27 साल बाद उनका पत्नी संगीता से तलाक होने जा रहा है। पत्नी ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। इन खबरों के बाद एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। वहीं, इन सब के बीच हाल ही में थलापति विजय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और निजी जिंदगी में दखल देने वालों पर रिएक्ट किया है।


थलापति विजय ने दिया रिएक्शन
दरअसल, थलापति विजय  हाल ही में एक महिला सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही चर्चा पर बात की और कहा- 'मेरे आस-पास चल रही परेशानियों को लेकर आप चिंता ना करें, ये मुद्दे आपके लायक नहीं हैं और मैं खुद इनका हल निकाल लूंगा।'

 

एक्टर ने आगे कहा कि मुझे सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब मैं ये देखता हूं कि मेरी वजह से आप तनाव में हैं और परेशान हैं।

मालूम हो, थलापति विजय अपनी पत्नी संगीता संग चल रही तलाक की खबरों के बीच तृषा कृष्णनन संग अफेयर को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों उन्हें एक शादी में एक्ट्रेस तृषा के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद उनके नए अफेयर की अफवाहों को हवा मिल गई।

 
बताया जा रहा है कि विजय की वाइफ संगीता ने कोर्ट में एक्टर के खिलाफ तलाक के लिए याचिका दायर की है। साथ ही उनके एक्सट्रा मैरिटयल अफेयर की भी बात कही है। इन सब के बीच कहा जा रहा है कि विजय इस मामले को कोर्ट के बाहर ही सुलझाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी वाइफ संगीता को 250 करोड़ रुपये की एलिमनी भी ऑफर की है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News