शादी का झांसा देकर Hollywood Actress का किया यौन शोषण,  आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Saturday, Mar 08, 2025-01:04 PM (IST)


लंदन: मनोरंजन जगत से जुड़ा यौन शोषण का मामला सामने आया है। खबर है कि मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर हॉलीवुड एक्ट्रेस कायौन शोषण किया और बाद में फरार हो गया। 

सूत्रों ने बताया कि काफी तलाश के बाद उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। कल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

PunjabKesari

55 वर्षीय पीड़िता मुंबई के मालाड की रहने वाली है वह हॉलीवुड में अभिनय कर चुकी है। पीड़िता ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया और बाद में कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और तमिल फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया। पीड़िता एक ट्रांसजेंडर है और ऑपरेशन करवाकर महिला बनी है।

कुछ महीने पहले पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए 30 वर्षीय आरोपी के संपर्क में आई। उनकी जान पहचान जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई और वे मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में रहे। आरोपी ने खुद को सहायक निर्देशक बताया। जनवरी में पीड़िता दिल्ली गई जहां उसकी उससे व्यक्तिगत मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा और उसने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। 

इसके बाद, आरोपी ने लगातार शादी का झांसा उसके साथ संबंध बनाए, हालांकि जब पीड़िता ने बाद में संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया, तो उनके बीच तनाव पैदा हो गया और आरोपी ने उसका घर छोड़ दिया। जब उसने बाद में अपनी शादी की योजना के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसे टालना शुरू कर दिया और बहाने बनाने लगा।  महिला को यह महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है तो मुंबई में नजदीकी बांगुर नगर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने आरोपी की तलाश करना शुरू कर दिया, जांच के दौरान, उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि वह चंडीगढ़ में छिपा हुआ हैजिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पहुंची और उसे हिरासत में लेकर मुंबई पहुंचीय़गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News