प्रियंका चोपड़ा ने हटाया पति निक का सरनेम, शादी के 3 साल बाद तलाक लेंगी देसी गर्ल!

Tuesday, Nov 23, 2021-08:16 AM (IST)

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के फेवरेट कपल में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर साल 2018 में निक जोनस से बड़े ही धूमधाम के साथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिन्दु और ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों जल्द ही अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट करने वाले हैं। लेकिन शादी की एनिवर्सरी के कुछ दिन पहले ही दोनों की तलाक की खबरें बी-टाउन गलियारों में आग की तरह फैल गई है।

PunjabKesari

निकयंका के तलाक की खबर किसी ने नहीं बल्कि खुद प्रियंका की वजह से उठ रही है। दरअसल, प्रियंका ने अपने नाम के पीछे से अपने पति के जोनस सरनेम को हटा लिया है। 

PunjabKesari

 

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट(इंस्टाग्राम और ट्विटर ) से अपने पति का नाम हटा लिया है जिसके बाद करोड़ों में उनके फैंस परेशान हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। 

PunjabKesari

वैसे ये पहली बार नहीं है जब कपल की तलाक की खबरें सामने आईं हों।  शादी के तीन सालों में कई बार उनके तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से लोगों का मुंह बंद कर दिया करते थे। लेकिन एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा कदम उठाया तो कहीं ना कहीं उनके फैंस एक्ट्रेस के इस कदम से परेशान हो गए हैं। 

PunjabKesari
काम की बात करें तो प्रियंका अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में शामिल है। इसके साथ ही वह हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में सेलिन डियॉन में भी नजर आएंगी। बाॅलीवुड की बात करें तो प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के 'जी ले जरा' में भी दिखेंगी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News