बांधनी कुर्ता और काला चश्मा...महाकुंभ में देसी कुड़ी बनीं ईशा अंबानी, पति संग त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
Wednesday, Feb 26, 2025-11:23 AM (IST)

मुंबई: भारत को हमेशा से आध्यात्मिकता की भूमि माना गया है। यही वह स्थान है जहां महान संतों, देवी-देवताओं ने वास किया इसलिए जीवन की गहरी समझ पाने के लिए महाकुंभ मेले का अनुभव करना अनमोल माना जाता है। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर इसकी शुरुआत हुई थी और अब तक करोड़ों श्रद्धालु संगम में पवित्र शाही स्नान कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही बिजनेसमैन मुकेश अंबानी परिवार संग महाकुंभ पहुंचे थे।
वहीं अब उनकी बेटी ईशा अंबानी महाशिवरात्रि से एक दिन पहले पति आनंद पीरामल और नताशा पूनावाला के साथ पवित्र स्थल पर पहुंचीं।ईशा अंबानी ने महाकुंभ 2025 के दौरान आध्यात्मिकता से ओतप्रोतपवित्र क्षण को अनुभव किया। उन्होंने पति आनंद पीरामल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। लुक की बात करें तो ईशा ने व्हाइट पैटर्न वाला बांधनी कुर्ता पेयर किया था। ईशा के कुर्ते में हल्का सिल्वर मिरर वर्क भी किया हुआ था।
लुक को उन्होंने एक स्लीक पोनी टेल और ब्लैक गॉगल्स के साथ पूरा किया। नो मेकअप लुक के साथ ही उन्होंने मिनिमल एसेसरीज कैरी कीं। दूसरी ओर, आनंद पीरामल ने क्लासिक सफेद और डेनिम लुक चुना। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी।
इसके बाद एक आध्यात्मिक रस्म के लिए ईशा अंबानी ने शाइनी गुलाबी कुर्ता पहना था। लहरिया व्हाइट प्रिंट वाले इस कॉटन कुर्ते में नेकलाइन पर मंदारिन कॉलर था और गले पर थ्रेड वर्क किया गया था। फ्रिल पैटर्न वाले कुर्ते में वो बेहद खूबसूरत लगीं। क्वार्टर स्लीव्स कुर्ता सेट को उन्होंने गॉगल के साथ पेयर किया। मिनिमल लुक में एक बार फिर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया।