हॉट रेड गाउन पहन पहली बार रेड कार्पेट पर नज़र आईं लूलिया वंतूर, Pics
Tuesday, Dec 20, 2016-10:58 AM (IST)

मुंबई: 19 दिसंबर की शाम को हुए बॉलीवुड के मशहूर अवॉर्ड्स शो में से एक ‘स्टारडस्ट अवॉर्ड्स 2016’ में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारें पंहुचे। इस शो में सलमान खान भी दिखें। लेकिन यहां सबकी नज़रें सलमान खान की गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर पर रहीं।
लूलिया पहली बार बॉलीवुड के किसी अवॉर्ड शो में रेड कार्पेट पर नज़र आई हैं। लूलिया ने रेड कार्पेट के लिए रेड गाउन पहन कर पंहुची। खास बात ये थी कि यहां रेड कार्पेट पर सलमान खान भी नज़र आए।
पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि शायद सलमान इस अवॉर्ड शो में हिस्सा लेंगे। लेकिन अचानक पहुंचकर सलमान ने सबकों चौंका दिया। आज हम आपको लूलिया और सलमान की तस्वीरें दिखाएंगे।