Bigg Boss 14: मां रीता को पसंद आ रही हैं जान-निक्की की बढ़ती नजदीकियां, कहा-मैं खुश हूं बेटे के इस बदलते अंदाज से

Friday, Nov 06, 2020-01:56 PM (IST)

मुंबई. बिग बॉस 14 में कई दिलचस्प किस्से देखने को मिल रहे हैं। जान कुमार सानू लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस के घर में जान कुमार और निक्की तंबोली की लव स्टोरी के चर्चे हो रहे हैं। दोनों की नजदीकियां बढ़ती ही जा रही हैं। जान कुमार की मां रीता भट्टाचार्य को बेटे का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 

PunjabKesari
बेटे का ये अंदाज देखकर मां ने कहा-'शायद जान निक्की पर मोहित हो चुके हैं। ये असंभव नहीं है। मैं खुशी हूं कि जान ने किसी को ढूंढ लिया और निक्की को भी घर में कोई मिल गया'। रीता भट्टाचार्य ने आगे कहा, 'मेरा बेटा जवान है। वो जिस तरह से निक्की से बर्ताव करता है वह इस तरह का बिल्कुल नहीं है। रियल लाइफ में वह काफी अलग है। मुझे जान का ये रूप काफी दिलचस्प लगता है। शो की शुरुआत में वह बैकफुट में नजर आ रहा था। अब वो गेम में भी अच्छा हो गया है और पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट भी नजर आ रहा है। ये देखने में मजा आ रहा है। 

PunjabKesari
बता दें इससे पहले रीता ने जान द्वारा मराठी भाषा पर टिप्पणी करने पर बचाव किया था। इसके अलावा राहुल वैद्य द्वारा नेपोटिज्म का आरोप लगाने पर भी मां रीता ने करारा जवाब दिया था।

PunjabKesari


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News