India VS Bharat विवाद पर जैकी श्राफ ने दी प्रतिक्रिया- ''भारत को भारत कहा जा रहा तो ये कोई बुरी बात नहीं''

Wednesday, Sep 06, 2023-01:17 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. इस वक्त देश का नाम बदलने को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि देश का नाम इंडिया हटाकर सिर्फ भारत ही रहना चाहिए। सरकार के इस विचार से कई लोग सहमत नजर आ रहे हैं तो कई विरोध कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है। 


मीडिया से बातचीत करते जैकी श्रॉफ ने कहा- "अगर भारत को भारत कहा जा रहा है तो ये कोई बुरी बात नहीं है। कोई ना चलो इंडिया है तो इंडिया है, भारत है तो भारत है। मेरा नाम जैकी है मुझे कोई जॉकी बोलता है कोई जेकी बोलता है। मेरे नाम को इतना तोड़ देते हैं लेकिन मैं नहीं बलदूलंगा। हम कैसे बदलेंगे। नाम बदलेंगे हम थोड़ी बदलेंगे।" 


उनके अलावा महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस मामले में अपनी राय रखते ट्विटर  पर 'भारत माता की' लिख कर ट्वीट किया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस मामले में अपनी सहमति जताई है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News