मां के ICU में एडमिट होते ही घर को रवाना हुई जैकलीन फर्नांडीज, फैमिली मेंबर्स का भी अस्पताल के बाहर से वीडियो आया सामने

Monday, Mar 24, 2025-03:05 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर में ICU में भर्ती किया गया है। अभी तक उनकी सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, यह खबर सामने आई है कि जब जैकलीन को अपनी मां की तबीयत के बारे में पता चला, तो वह तुरंत अपने परिवार के पास चली गईं। बता दें कि, इससे पहले जैकलिन की मां 2022 में  बिमार हुई थी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें जैकलिन का परिवार अस्पताल पहुंचा हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस बारे में जानकारी सोशल मीडिया द्वारा दी गई। एक पोस्ट में बताया कि जैकलीन की मां को ICU में भर्ती किया गया है। पोस्ट में कहा गया, 'जैकलीन की मां के ICU में भर्ती होने की खबर सुनकर दिल टूट गया है। परिवार हमेशा पहले आता है, और यह समझ आता है कि जैकलीन को परिवार के पास लौटना पड़ा। हम उनकी मां की जल्दी सेहतमंद होने और इस मुश्किल समय में परिवार को ताकत देने की कामना करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस भी जैकलीन की मां की सेहत को लेकर चिंतित हो गए। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भगवान करें वो जल्दी स्वस्थ हो जाएं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भगवान उन्हें जल्दी ठीक करे और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे।' फैंस लगातार उनकी मां की जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें कि फिलहाल जैकलीन फर्नांडीज की ओर से उनकी मां की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News