''जय संतोषी मां'' फेम एक्ट्रेस बेला बोस का निधन, 79 की उम्र में ली अंतिम सांस

Tuesday, Feb 21, 2023-11:53 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। ‘शिकार’, ‘जीने की राह’ और ‘जय संतोषी मां’ जैसी ब्लॉकबस्टर में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस का निधन हो गया है। 79 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और स्टार्स दिवंगत एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बेला का जन्म कोलकाता में हुआ था। उनके पिता एक टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे। हालांकि, बाद में उनका परिवार को काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बेला ने पैसों की कमी को दूर करने के लिए बेहद कम उम्र में बतौर ग्रुप डांसर फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।  

PunjabKesari

 


बेला बोस 21 साल की उम्र में पहली बार फिल्म ‘सौतेला भाई’ में लीडिंग रोल में नजर आई थीं। इसमें उनके अपोजिट गुरु दत्त नजर आए थे। एक्ट्रेस को बड़ा ब्रेक राज कपूर के साथ मिला था। राज कपूर के साथ ‘मैं नशे में हूं’ में उन्होंने डांस नंबर किया था। ये फिल्म 1959 को रिलीज हुई थी।

 


बता दें, बेला बोस ने अपने करियर में 200 से ज्यादा हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में काम किया था। वे बेहद मल्टी-टैलेंटेड थीं। उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाना था। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News